माँ गंगा की आरती देखने बनारस पहुँचे बॉलीवुड स्टार अहान शेट्टी और तारा सुतरिया

Ahan Shetty and Tara Sutaria
आरती पांडेय । Nov 25 2021 5:51PM

इतना ही नही दोनों ने साथ ही बजरे पर बैठकर करीब 15 मिनट तक मां गंगा की महाआरती का लुत्फ उठाया। इस दौरान दोनों कलाकार सेल्फी व वीडियो बनाते भी नजर आए।

वाराणसी। अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ बुधवार को वाराणसी पहुँचे। दोनों कलाकारों ने साथ मे दशाश्वमेध घाट पर बजड़े पर बैठकर माँ गंगा की आरती देखी। वहीं इससे पहले दोनों ने नदेसर में एक पान की दुकान पर यहाँ का प्रसिद्ध बनारसी पान खाया।  

इसे भी पढ़ें: मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, शादी के साक्षी बनेंगे यह लोग

आपको बता दे, एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए अभिनेता अहान शेट्टी के गंगा आरती में पहुंचने के बाद गंगा सेवा निधि के प्रधान अर्चक आचार्य रणधीर ने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन अर्चन कराया। इसके साथ ही दोनों कलाकारों ने मां गंगा से अपनी आने वाली फिल्म के लिए प्रार्थना भी की। 

इसे भी पढ़ें: बेला हदीद का बोल्ड लुक कॉपी कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

इतना ही नही दोनों ने साथ ही बजरे पर बैठकर  करीब 15 मिनट तक मां गंगा की महाआरती का लुत्फ उठाया। इस दौरान दोनों कलाकार सेल्फी व वीडियो बनाते भी नजर आए। दोनों ही कलाकारों का गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, सचिव हनुमान यादव द्वारा प्रसाद अंगवस्त्रम व रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया। साथ ही संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्र से दोबारा आने का वादा भी किया। आपको बता दे कि अहान शेट्टी फ़िल्म तड़प से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे है और अभिनेत्री तारा सुतारिया इस फिल्म में उनकी कोस्टार है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़