शिवाजी से मोदी की तुलना वाली किताब लेखक ने ली वापस, BJP बोली- हमारा कोई लेना-देना नहीं
भाजपा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना वाली किताब के लेखक ने अपनी किताब वापस ले ली है। इस किताब के कारण विरोध तेज होने के बाद पार्टी ने विवाद को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया है।
नयी दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना वाली किताब के लेखक ने अपनी किताब वापस ले ली है। इस किताब के कारण विरोध तेज होने के बाद पार्टी ने विवाद को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि जय भगवान गोयल (लेखक) की किताब से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने निजी हैसियत से यह किताब लिखी है। उन्होंने भावनाएं आहत करने के लिए महाराष्ट्र और बाहर के लोगों से खेद भी प्रकट किया है। उन्होंने किताब वापस ले ली है। अब विवाद का अंत हो जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: शिवाजी से तुलना वाली किताब के खिलाफ राकांपा की छात्र इकाई ने की शिकायत
गोयल भाजपा के सदस्य हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों ने इस किताब के खिलाफ पार्टी पर निशाना साधा और मराठा योद्धा के अपमान का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने किताब ‘आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी’ की आलोचना की।
Union Minister Prakash Javadekar on the book "Aaj ke Shivaji: Narendra Modi": Chhatrapati Shivaji Maharaj was a great warrior he can't be compared with anyone. BJP has nothing to do with the book written by Jai Bhagwan Goyal as we never knew what he has written. pic.twitter.com/A9W1djpsbY
— ANI (@ANI) January 13, 2020
अन्य न्यूज़