चीन की सीमा के पास रोड परियोजना का जिम्मा संभालेगी BRO की ये पहली महिला अधिकारी

Vaishali S Hiwase

बीआरओ ने चीन से लगती सीमा से जुड़ी सड़क परियोजना के लिए पहली बार महिला अधिकारी को नियुक्त किया है।अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाले वैशाली एस हिवासे चुनौतीपूर्ण माहौल में अपने कर्तव्य को अंजाम देंगी।

नयी दिल्ली। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) की कमान संभालने के लिए पहली बार एक महिला अधिकारी को नियुक्त किया है। संगठन पास भारत-चीन सीमा पर ऊंचाई वाले एक इलाके में (सड़क)संपर्क उपलब्ध कराने का जिम्मा है।

इसे भी पढ़ें: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटी छत्तीसगढ़ की निशु सिंह

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाले वैशाली एस हिवासे चुनौतीपूर्ण माहौल में अपने कर्तव्य को अंजाम देंगी। बीआरओ ने बताया कि वैशाली के पास एम टेक की डिग्री है और वह करगिल में एक कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक एन के भट्टाचार्य का निधन

उसने कहा कि यह बीआरओ द्वारा एक विनम्र शुरुआत है जो महिला सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरूआत करेगा जिसमें महिला अधिकारी और अधिक मुश्किल जिम्मेदारियों को संभालेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़