जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में गोलीबारी, बीएसएफ जवान घायल

bsf-jawans-shot-dead-in-rajouri-district-of-jammu-kashmir
[email protected] । Nov 9 2018 4:44PM

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय चौकी पर पाकिस्तान के सैनिकों ने गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय चौकी पर पाकिस्तान के सैनिकों ने गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सबह करीब साढ़े नौ बजे मंजाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के साथ लगी चौकी को पाकिस्तानी सैनिकों ने निशाना बनाया। गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। पाकिस्तान द्वारा इस साल कई दफा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जो पिछले आठ सालों में सबसे अधिक है। 

गृह मंत्रालय द्वारा सूचना के अधिकार के तहत दिए गए एक जवाब के अनुसार जम्मू कश्मीर में इस साल पहले सात महीने में 1435 संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में 52 लोग मारे गये और 232 लोग घायल हुए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़