मुंबई के नागपाड़ा इलाके में इमारत का हिस्सा गिरा, 4 लोगों के फंसे होने की आशंका

Building collapses

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में इमारत का हिस्सा गिर गया। इसमें चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई। दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिसके बाद मलबे में कम से कम चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्लाजी स्ट्रीट पर स्थित इमारत का शौचालय वाला हिस्सा अपराह्न लगभग एक बजे गिर गया।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के फोर्ट इलाके की इमारत में लगी आग, 6 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एम्बुलेंस पहुंच गए हैं तथा बचाव अभियान जारी है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़