किसान कर्जमाफी की पेनड्राइव दिखाकर कमलनाथ ने कहा यह चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है
कमलनाथ ने कहा कि कौन कहता है, हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है। उनके लिए मेरे पास ये पैन ड्राइव है। प्रदेश के 26 लाख से ज्यादा किसानों का हमने कर्ज माफ किया है, मेरे पास इसके प्रमाण हैं पैनड्राइव के रूप में, इसमें उन किसानों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर और कितना कर्जा माफ हुआ है, उसकी राशि दर्ज है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पहुँचे कमलनाथ का मुख्यमंत्री ने गुलदस्ते के साथ स्वागत किया। लेकिन इस मुलाकात ने मध्य प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावों को मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव बताया। कमलनाथ ने कहा कि यह कोई आम चुनाव नहीं है, मैं तो इसे उपचुनाव भी नहीं मानता, यह चुनाव तो मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा बताएं कि वह कौन सी 4 सीटें जीतने वाली है? हमारा मुकाबला भाजपा से है, उनकी कोई उपलब्धियां तो हैं ही नहीं, जिनसे हम मुकाबला करें।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में त्रिकोणी मुकाबले के लिए बीएसपी तैयार, 8 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
कमलनाथ ने कहा कि कौन कहता है, हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है। उनके लिए मेरे पास ये पैन ड्राइव है। प्रदेश के 26 लाख से ज्यादा किसानों का हमने कर्ज माफ किया है, मेरे पास इसके प्रमाण हैं पैनड्राइव के रूप में, इसमें उन किसानों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर और कितना कर्जा माफ हुआ है, उसकी राशि दर्ज है। उन्होनें कहा कि मैं मीडिया को भी यह पेनड्राइव उपलब्ध करा रहा हूं, यह हमारे कर्जमाफी का प्रमाण है, यह भाजपा के झूठ की पोल खोल रहा है। जो कर्ज माफी को लेकर आरोप लगा रहे हैं, वे स्वयं कर्ज माफी के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, इसके प्रमाण है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है, हम विकास की राजनीति पर भरोसा करते हैं। कमलनाथ ने कहा कि क्या ये जनता को कह पाएंगे कि हमने सौदा कर लिया और इसलिए कमल नाथ ने इस्तीफा दे दिया। लेकिन ये बात यह नहीं कर सकते हैं। क्योंकि हमने सौदा नहीं किया है और सरकार से हटने का निर्णय लिया।
भाजपा ने मध्यप्रदेश में कैसे संविधान और प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया है, यह सभी जानते हैं। मध्यप्रदेश में सौदेबाजी कर और बोली लगाकर जनता की चुनी हुई लोकप्रिय सरकार को गिराया गया है। जिस राज्य में राजनीति को भाजपा ने बिकाऊ बनाया है, वहां सब कुछ बिकाऊ है, यह भाजपा सरकार में ही संभव है। खरीद-फरोख्त की राजनीति से देश में प्रदेश कितना कलंकित हुआ है, यह सभी जानते हैं। मैं तो मध्य प्रदेश की पहचान बदलने में लगा था, भाजपा को यह सहन नहीं हुआ इसलिए मेरी सरकार गिराई।
कमलनाथ जी की मीडिया से चर्चा :
— MP Congress (@INCMP) August 27, 2020
मुख्य बातें -
- बीजेपी की कोई उपलब्धि नही है
- ये मप्र के भविष्य का चुनाव है
- 15 माह का चित्र जनता के सामने है
- जनता सच्चाई का साथ दे
- सौदेबाज़ी से मप्र कलंकित हुआ
- हमने किसानों का कर्जा माफ़ किया
- झूठ की राजनीति नहीं चलेगी
— कमलनाथ pic.twitter.com/aCY1Nd0bFq
अन्य न्यूज़