यशवंत सिन्हा ने CAA को बताया असंवैधानिक, बोले- सरकार को वापस लेना चाहिए यह कानून

caa-unconstitutional-must-be-withdrawn-says-yashwant-sinha
[email protected] । Jan 25 2020 8:08AM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में आयोजित रैली में भाग लिया। सिन्हा ने कहा कि सरकार को सीएए कानून को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि सरकार के गैर संवैधानिक पहल को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में आयोजित रैली में भाग लिया। रैली को शहीद स्मारक पर संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि सरकार को सीएए कानून को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि सरकार के गैर संवैधानिक पहल को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा ने CAA को बताया काला कानून, बोले- मुद्दों से ध्यान भटका रही है मोदी सरकार

रैली के संयोजक सवाई सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदुओं और मुसलमानों के बीच फूट पैदा करने की कोशिश कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहीद स्मारक से राजभवन तक आयोजित रैली में मुस्लिम समाज सहित विभिन्न तबकों के लोगों ने बडी संख्या में भाग लिया। रैली के समापन पर एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन के अधिकारी को सीएए कानून को वापस लेने की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया। 

इसे भी देखें: यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा को शरद पवार ने दिखाई हरी झंडी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़