असम में 7 दिसंबर को होगा कैबिनेट विस्तार, चार नए मंत्री होंगे शामिल

Himanta Biswa Sarma
ANI
अंकित सिंह । Dec 5 2024 6:19PM

मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले वर्तमान मंत्रिमंडल में 16 सदस्यीय मंत्रिपरिषद शामिल है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि विधायकों को 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार (5 दिसंबर) को कहा कि कैबिनेट 7 दिसंबर को चार मंत्रियों को शामिल करके होगी। विस्तार से मंत्रिपरिषद में सदस्यों की कुल संख्या 20 हो जायेगी। परिषद के सभी सदस्य भाजपा विधायक हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले वर्तमान मंत्रिमंडल में 16 सदस्यीय मंत्रिपरिषद शामिल है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि विधायकों को 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का ऐलान, असम के होटल, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस बैन

हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि निम्नलिखित सहयोगी 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे हमारे मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 1. श्री प्रशांत फूकन, विधायक 2. श्री कौशिक राय, विधायक 3. श्री कृष्णेंदु पॉल, विधायक 4. श्री रूपेश गोला, विधायक। उनमें से प्रत्येक को मेरी शुभकामनाएँ! 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस लिखकर दे तो असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं : Himanta Vishwa Sharma

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने रेस्तराओं, होटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसे जाने और खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गोमांस सेवन पर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधानों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने रेस्तराओं, होटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसे जाने तथा खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़