CAG हो या सेना, कांग्रेस ने लोकतंत्र की हर संस्था का किया अपमान: पीएम मोदी

cag-or-army-congress-conducts-insult-of-every-institution-of-democracy-pm-modi
अंकित सिंह । Dec 19 2018 6:44PM

मोदी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि सूरज की रोशनी सबसे अच्छी कीटाणुनाशक है। इसी प्रकार, लोकतंत्र के लिए सूचना और जागरूकता भी महत्वपूर्ण है। इसलिए, हमें लोगों को कांग्रेस पार्टी और उसके खतरनाक खेलों के बारे में बताना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इसने लोकतंत्र की हर संस्था का अपमान किया है, चाहे वह सेना हो या सीएजी। राफेल का जिक्र करते हुए मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ इसलिए उच्चतम न्यायालय के फैसले पर सवाल उठा दिए क्योंकि उसे वह फैसला पसंद नहीं आया है।  

मोदी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि सूरज की रोशनी सबसे अच्छी कीटाणुनाशक है। इसी प्रकार, लोकतंत्र के लिए सूचना और जागरूकता भी महत्वपूर्ण है। इसलिए, हमें लोगों को कांग्रेस पार्टी और उसके खतरनाक खेलों के बारे में बताना चाहिए। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आपातकाल के दिनों के बाद से कांग्रेस ज्यादा धूर्त हो गई है।

यह भी पढ़ें: मोदी मैजिक खत्म, 2019 में नये प्रधानमंत्री के लिए तैयार रहे देश

मोदी ने कहा कि हमारे देश के लोग हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने वाली सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब आखिरी बार कांग्रेस ने लोकतंत्र को हानी पहुंचाने की कोशिश की, तब लोगों ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों तक पहुंचें और उन्हें बताएं कि कांग्रेस का डीएनए अभी भी वही है। 

कांग्रेस ने सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपमानित किया: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि उसने लोकतंत्र की हर संस्था को अपमानित किया है, चाहे वह सेना हो या सीएजी। राफेल करार के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से बोले जा रहे हमलों की तरफ इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर भी सवाल सिर्फ इसलिए उठा दिए क्योंकि उसे फैसला पसंद नहीं आया। मोदी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु के वेल्लोर, कांचीपुरम, विलुप्पुरम और दक्षिण चेन्नई के जिलों और पुडुचेरी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। 

कांग्रेस पर अपने हमले तेज करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आपातकाल के दिनों के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ज्यादा धूर्त हो गई है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह उच्चतम न्यायालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जैसी संस्थाओं को ‘‘बर्बाद’’ नहीं होने देंगे। राहुल ने चेन्नई में अपनी सहयोगी पार्टी द्रमुक की ओर से आयोजित एक रैली में कहा था कि भाजपा सरकार मानती है कि ‘‘सिर्फ एक ही विचार भारत को चला सकता है।’’ 

मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जनता से संपर्क बढ़ाएं। उन्होंने कहा, ‘‘आवास से लेकर स्वास्थ्य देखभाल तक, स्वच्छता से लेकर कौशल तक...यह योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए हैं।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़