महाराष्ट्र में ईद पर सामूहिक नमाज अदा करने पर NCP विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

ncp

पाथरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्रानी के घर के बगल में स्थित मैदान में यह सामूहिक नमाज हुई और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर इसमें दुर्रानी भी शामिल हुए।

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के परभणी जिले में ईद पर समूह में नमाज अदा करने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक बाबाजानी दुर्रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पाथरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्रानी के घर के बगल में स्थित मैदान में यह सामूहिक नमाज हुई और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर इसमें दुर्रानी भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर कोविड-19 के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

पाथरी पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक बालाजी टिप्पलवाड़ ने कहा, “नमाज के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया लेकिन यह जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करते हुए आयोजित की गई। दुर्रानी और अन्य के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।” उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़