लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तबलीगी जमात के 13 सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज

tablighi

तबलीगी जमात के सदस्य लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से निजी बसों के जरिए गुजरात के दूसरे जिलों से भरूच जिले में गए। उन्होंने बताया कि एक मामले में भरूच जिले के पालेज थाना में छह सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी।

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने लॉकडाउन का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए तबलीगी जमात के 13 सदस्यों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा ने बताया कि दोनों मामलों में तबलीगी जमात के सदस्य लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से निजी बसों के जरिए गुजरात के दूसरे जिलों से भरूच जिले में गए। उन्होंने बताया कि एक मामले में भरूच जिले के पालेज थाना में छह सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी। भरूच के ही आमोद थाने में तबलीगी जमात के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना केस मिलने पर नहीं होगा पूरा ऑफिस सील, सैनिटाइजेशन पर रहेगा जोर

उन्होंने बताया, ‘‘(25 मार्च को) लॉकडाउन लागू होने के पहले तबलीगी जमात के कुछ सदस्य 17 मार्च को रो-रो फेरी सर्विस के जरिए भरूच से भावनगर गए थे।’’ झा ने वीडियो संदेश में बताया, ‘‘हाल में उनमें से छह लोग एक निजी बस से भरूच के एक गांव लौटे थे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मामला सामने आने पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए पालेज थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। ’’ इसी तरह तबलीगी जमात से जुड़े सात लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से एक बस से भरूच आए। झा ने कहा कि जिले में उनके आने के बारे में जानकारी मिलने पर आमोद थाना में एक मामला दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़