- |
- |
भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची ममता बनर्जी, CBI रुजिरा से करेगी पूछताछ
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- फरवरी 23, 2021 12:38
- Like

सीबीआई से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची है।गौरतलब है कि कथित कोयला चोरी मामले में आज सीबीआई अभिषेक बनर्जीकी पत्नी से रुजिरा पूछताछ करेगी। सीबीआई ने रविवार को रुजिरा से जांच में शामिल होने के लिए कहा था।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को अपने भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर उनसे मिलने पहुंची। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता यहां करीब 10 मिनट ही रुकी।
इसे भी पढ़ें: क्या है नेशनल हेराल्ड मामला? जिसमें राहुल-सोनिया समेत 5 को मिला नोटिस
गौरतलब है कि कथित कोयला चोरी मामले में आज सीबीआई अभिषेक बनर्जी की पत्नी से रुजिरा पूछताछ करेगी। सीबीआई ने रविवार को रुजिरा से जांच में शामिल होने के लिए कहा था।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 11,141 नए मामले आए, 38 मौतें हुईं
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 8, 2021 09:06
- Like

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में शुक्रवार और शनिवार को संक्रमण के क्रमशः 10,216 और 10,187 मामले सामने आए। विभाग ने कहा कि मुंबई शहर में दिन में 1,361 नए मामले आए। मुंबई में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,35,569 तक पहुंच गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 11,504 हो गई।
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 11,141 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,19,727 हो गए, जबकि इस बीमारी से 38 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 52,478 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में शुक्रवार और शनिवार को संक्रमण के क्रमशः 10,216 और 10,187 मामले सामने आए। विभाग ने कहा कि मुंबई शहर में दिन में 1,361 नए मामले आए। मुंबई में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,35,569 तक पहुंच गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 11,504 हो गई।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 117 नये मामले, आठ लोगों की मौत
विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में दिन में 6,013 और लोगों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 20,68,044 हो गई। राज्य में कोविड मरीजों के ठीक होने की दर अब 93.17 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.36 प्रतिशत है। सूत्रों ने कहा कि राज्य में संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक 14,94,770 लोगों को कोविड-19 टीके लगाए जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 117 नये मामले, आठ लोगों की मौत
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 8, 2021 09:01
- Like

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में कोरोना के अब तक 6,04,279 मामले सामने आए हैं जबकि 8,737 लोगों की मौत हो चुकी है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 117 नये मामले आने के बाद अब तक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,04,279 हो गई जबकि आठ और लोगों की मौत के बाद प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 8,737 पर पहुंच गया है।एक अधिकारी ने इसकीजानकारी दी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में कोरोना के अब तक 6,04,279 मामले सामने आए हैं जबकि 8,737 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें: बढ़ते मामलों के बीच बोले स्वास्थ्य मंत्री, भारत में खात्मे की ओर बढ़ रही है कोविड-19 महामारी
उन्होंने बताया कि राज्य में अब 1647 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 707 पृथकवास में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे जबकि 82 मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और बाकी मरीजों का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए बाहर से आने वालों, रंग-पिचकारी आदि बेचने वालों और दुकानों में काम करने वालों का 13 मार्च से 15 दिनों के लिये जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19टीकाकरण चल रहा है और अब तक 20 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश में अंग्रेजों की तरह कंपनी शासन थोपना चाहती है भाजपा: अखिलेश
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 8, 2021 08:57
- Like

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की किसानों के प्रति हठधर्मिता के चलते अब अतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी किसान आंदोलन की गूंज होने लगी है। कई देशों के समाजसेवियों ने भारत के किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। टाइम पत्रिका ने इस बार का अपना कवर पेज भारत की उन महिला किसानों को समर्पित किया है जो निर्भीकता के साथ आंदोलनरत हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की तुलना ब्रिटिश राज से करते हुए रविवार को कहा कि ईस्ट इंडिया कम्पनी के जरिये भारत को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों की तरह भाजपा भी देश में कम्पनी शासन थोपना चाहती है। अखिलेश ने यहां एक बयान में भाजपा पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा, किसान की आय दोगुनी होने की दूर-दूर तक सम्भावना नहीं है। सच तो यह है कि किसान की जो आमदनी थी, भाजपा के राज में वह भी खत्म हो गई। भाजपा कम्पनी शासन थोपना चाहती है, इसी तरह ईस्ट इण्डिया कम्पनी के जरिए अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाया था। इसका जवाब जनता सन् 2022 (आगामी विधानसभा चुनाव) में देगी।
नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई महीनों से जारी किसानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, जब हजारों किसान कोई मांग उठा रहे हैं तो भाजपा सरकार को उसका समाधान करना चाहिए। मगर भाजपा सरकार ने तो किसानों की मर्जी के बगैर अपना कानून थोप दिया है। किसानों को आशंका है कि नए कृषि कानूनों से उनकी खेती छिन जाएगी और वह खेत का स्वामी न रहकर खेतिहर मजदूर बन जायेंगे। केन्द्र सरकार किसानों को सुरक्षा देने के मामले में आश्वस्त करने में विफल रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की किसानों के प्रति हठधर्मिता के चलते अब अतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी किसान आंदोलन की गूंज होने लगी है। कई देशों के समाजसेवियों ने भारत के किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। टाइम पत्रिका ने इस बार का अपना कवर पेज भारत की उन महिला किसानों को समर्पित किया है जो निर्भीकता के साथ आंदोलनरत हैं।रफ्तार नयी, सफर नया,
नयी हवा ~ नयी सपा। pic.twitter.com/5fL4RjwUp3— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 7, 2021

