संघर्षविराम उल्लंघन करते हुए पाक ने दागे मोर्टार, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

ceasefire-violation-in-tangdhar-sector-near-loc

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सेना द्वारा मोर्टार दागे जाने के बाद भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई की और मोर्टार भी दागे।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के तंगधार में एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत देखने को मिली है। पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम उल्लंधन करते हुए भारतीय सीमा पर गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे। जिसका भारतीय सैनिको ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सेना द्वारा मोर्टार दागे जाने के बाद भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई की और मोर्टार भी दागे।

इसे भी पढ़ें: तीन वर्षों में सीमापार घुसपैठ की हुईं 398 घटनाएं, मारे गए 126 घुसपैठी

खबर लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। यह कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने ऐसी नापाक हरकत की हो। इससे पहले पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गांवों एवं अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की थी। इस हमले में एक 11 साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़