दिव्यांगों के उत्थान के लिए काम करने को केंद्र प्रतिबद्ध: गहलोत

Center committed to work for the upliftment of the people: Gehlot
[email protected] । Apr 26 2018 5:50PM

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा है कि केंद्र सरकार दिव्यांगों को सामाजिक एवं आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की कोशिश कर रही है और अधिक से अधिक निशक्तजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

मुंबई। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा है कि केंद्र सरकार दिव्यांगों को सामाजिक एवं आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की कोशिश कर रही है और अधिक से अधिक निशक्तजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। निशक्तों के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरूआत करने आये केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार दिव्यांगों की सेवा तथा उनके सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के लिए सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत जो उपकरण वितरित किये जायेंगे, उनमें तिपहिया साइिकल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, श्रवणयंत्र, कैलिपर्स और छड़ी शामिल है। 

गहलोत ने कहा, ‘‘पहले मंत्रालय को विरले ही पहचान मिलती थी, लेकिन अब इसने अपना दायरा बढ़ा लिया है। देश में अब तक दस लाख लोगों को इस योजना का फायदा मिल चुका है। अब तक सरकार 600 करोड़ रुपये के उपकरण बांट चुकी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिव्यांगों की सेवा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सरकार उन लोगों को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक तौर पर सशक्त बना रही है।’’गहलोत ने दावा किया कि मंत्रालय ने पिछले चार साल में जिस तरह से काम किया है, उससे इसके कुछ कार्यों ने एक तरह से विश्व रिकार्ड कायम किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़