राजनीतिक चंदे से जुड़े कई कानूनों में बदलाव के पारदर्शिता पर होंगे गंभीर परिणाम: EC

changes-in-laws-on-political-funding-have-serious-repercussion-on-transparency-ec-tells-sc
[email protected] । Mar 28 2019 8:43AM

शीर्ष अदालत में हलफनामा दायर करने वाले चुनाव आयोग ने कहा कि 26 मई 2017 को उसने विधि एवं न्याय मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने इस नजरिये से अवगत कराया था।

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को जानकारी दी कि उसने केन्द्र को पत्र लिखकर कहा है कि राजनीतिक चंदे से जुड़े कई कानूनों में बदलाव के पारदर्शिता पर गंभीर परिणाम होंगे। आयोग ने कहा कि एफसीआरए 2010 कानून में बदलाव से राजनीतिक दल बिना जांच वाला विदेशी चंदा प्राप्त करेंगे जिससे भारतीय नीतियां विदेशी कंपनियों से प्रभावित हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: ममता का मोदी पर निशाना, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए एक और बेइंतहा नौटंकी

शीर्ष अदालत में हलफनामा दायर करने वाले चुनाव आयोग ने कहा कि 26 मई 2017 को उसने विधि एवं न्याय मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने इस नजरिये से अवगत कराया था कि आयकर कानून, जनप्रतिनिधित्व कानून और वित्त कानून में बदलाव राजनीतिक दलों को चंदे में पारदर्शिता के खिलाफ होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़