भोपाल में आयोजित किया जाएगा चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022

Chitra Bharti Film Festival
दिनेश शुक्ल । Apr 8 2021 11:38PM

चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 के आयोजन संबंधी घोषणा 17 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने की थी। यह आयोजन संस्था का चौथा आयोजन है। उन्होंने बताया कि भारतीय चित्र साधना फिल्म क्षेत्र में भारतीय विचार के लिए काम करने वाली संस्था है

भोपाल। भारतीय चित्र साधना संस्था द्वारा ‘चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022’ का आयोजन अगले वर्ष 18 से 20 फरवरी तक राजधानी भोपाल में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय फिल्मोत्सव के दौरान देश भर के फिल्मकार एवं कलाकार नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे, साथ ही विभिन्न श्रेणियों में फिल्मों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह जानकारी फिल्मोत्सव के आयोजन के लिए गठित समिति के सचिव अमिताभ सोनी ने दी।

 

इसे भी पढ़ें: भोपाल को हमीदिया अस्पताल में मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर

चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 के आयोजन संबंधी घोषणा 17 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने की थी। यह आयोजन संस्था का चौथा आयोजन है। उन्होंने बताया कि भारतीय चित्र साधना फिल्म क्षेत्र में भारतीय विचार के लिए काम करने वाली संस्था है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी.के.कुठियाला हैं। यह संस्था प्रत्येक दो वर्षों के अंतराल में फिल्मोत्सव का आयोजन करती है। इसके अलावा वर्ष भर स्थानीय स्तर पर फिल्म समीक्षा, फिल्म प्रदर्शन, विमर्श, प्रशिक्षण एवं लघु फेस्टिवल के आयोजन संस्था द्वारा किए जाते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: भोपाल के शाहपुरा और कोलार क्षेत्र में 10 दिन का टोटल लॉकडाउन

 चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 की आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी एवं सचिव अमिताभ सोनी ने आशा जताई कि भोपाल में होने वाले इस आयोजन से प्रदेश के युवाओं को अवसर, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 में भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष, स्वाधीन भारत के 75 वर्ष, अनलॉकडाउन, वोकल फॉर लोकल, गांव खुशहाल-देश खुशहाल, भारतीय संस्कृति और मूल्य, इनोवेशन-रचनात्मक कार्य, परिवार, पर्यावरण एवं ऊर्जा, शिक्षा एवं कौशल विकास जैसे विषयों पर बनी फिल्मों को आमंत्रित किया जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़