दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी, पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

city-shivers-as-minimum-temperature-hovers-around-3-4-degree-celsius
[email protected] । Dec 29 2019 11:29AM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भयंकर शीतलहर के साथ ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान से एक डिग्री अधिक है। दिल्ली में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भयंकर शीतलहर के साथ ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान से एक डिग्री अधिक है। दिल्ली में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 500 मीटर से कम हो गई।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज, नए साल से पहले कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह 8.30 बजे सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।’’ पालम वेधशाला ने जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं लोधी रोड इलाके में पारा 2.8 डिग्री तक लुढ़क गया। आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, दिल्ली, चंडीगढ़ में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

मौसम विभाग ने दोपहर बाद आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जबकि शीतलहर जारी रहने की आशंका है। अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर के अधिकांश भागों में शीतलहर के कारण पूरा दिन काफी ठंडा रहेगा।’’ मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में कड़कड़ाती ठंड जारी रहेगी। यह 1901 के बाद से दिल्ली में दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़