#MeToo पर एमजे अकबर की सफाई, कहा- लगाए गए आरोप झूठे और मनगढंत

cleanliness-of-mj-akbar-at-metoo-false-and-fabricated-charges
[email protected] । Oct 14 2018 5:50PM

कई महिला पत्रकारों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर रविवार को विदेश दौरे से वापस बाद कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और मनगढंत हैं।

केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर ने उनके खिलाफ लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों को रविवार को खारिज कर दिया। उन्होंने उन पर इस तरह के आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

अफ्रीका की यात्रा से लौटने के कुछ ही घंटों बाद विदेश राज्य मंत्री ने एक बयान जारी किया और इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने बयान में कहा,‘‘मेरे खिलाफ लगाए गये दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और मनगढंत है। इन झूठे और बेबुनियाद आरोपों से मेरी छवि को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।’’ 

अकबर ने कहा कि उनके वकील इन मनगढंत और बेबुनियाद आरोपों पर गौर करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि आम चुनावों से कुछ महीने पहले यह तूफान क्यों उठा है? 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़