Exit Poll: Himachal Pradesh में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, जयराम ठाकुर बोले- बीजेपी बनाएगी सरकार

Modi jairam
ANI
अंकित सिंह । Dec 5 2022 7:30PM

हिमाचल प्रदेश में अब तक देखें तो हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन होता रहा है। भाजपा ने कहा था कि इस वाल रिवाज नहीं बदलेगा और भाजपा सरकार बनाएगी। लेकिन कांग्रेस ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में इस बार राज बदल जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई दे रही है। हिमाचल प्रदेश की कुल 68 सीटों पर 12 नवंबर को चुनाव हुए थे। आज एग्जिट पोल आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बढ़त दे रहे हैं। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर भी दिखाई दे रही है। सबसे पहले इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 24 से 34 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि कांग्रेस के खाते में 30 से 40 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी का यहां खाता नहीं खुल रहा है। जबकि अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जाएंगी। हिमाचल प्रदेश में बहुमत के लिए 35 सीटों की आवश्यकता है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Elections Exit Polls: दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

हिमाचल प्रदेश में अब तक देखें तो हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन होता रहा है। भाजपा ने कहा था कि इस वाल रिवाज नहीं बदलेगा और भाजपा सरकार बनाएगी। लेकिन कांग्रेस ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में इस बार राज बदल जाएगा। जन की बात के आंकड़ों को मानें तो बीजेपी को हिमाचल में 32 से 40 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 27 से 34 आ सकती है। आम आदमी पार्टी को यहां 0 सीटें मिलेंगी। ईटीजी टीएनएन के सर्वे को देखें तो भाजपा को 38 सीटें हिमाचल में मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि कांग्रेस को 28, वहीं आप को शून्य सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा पूरी तरीके से हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतेगी। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी बोले- जी-20 की अध्यक्षता मिलना भारत और भारतीय संस्कृति को विश्व में स्थापित करने का अवसर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कई एग्जिट पोल बीजेपी को सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं तो कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। हमें 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए। हमारे विश्लेषण के मुताबिक बीजेपी के आराम से सरकार बनाने की पूरी संभावना है। रिपब्लिक के P-Marq के मुताबिक बीजेपी को हिमाचल में 34 से 39 सीटें जबकि कांग्रेस को 38 से 33 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी के खाते में 1 सीट जा सकती हैं। TV9 के मुताबिक बीजेपी को 33, कांग्रेस को 31 और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल को देखें तो वह भाजपा को हिमाचल में 35 से 40 सीटें जबकि कांग्रेस को 26 से 31 सीटें और अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जा सकती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़