दिल्ली में सुबह छाए बादल, मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

delhi rains

आईएमडी ने बुधवार से शुक्रवार तक राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘मध्यम से भारी’’ बारिश का अलर्ट जारी किया था। उसने बारिश की वजह से निचले क्षेत्रों में पानी भरने और यातायात बाधित होने की चेतावनी दी है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है, वहीं शाम तक बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार से शुक्रवार तक राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘मध्यम से भारी’’ बारिश का अलर्ट जारी किया था। उसने बारिश की वजह से निचले क्षेत्रों में पानी भरने और यातायात बाधित होने की चेतावनी दी है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मानसून के जोर पकड़ने की संभावना, अगले तीन दिनों में हो सकती है बारिश 

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास मानसून का कम दबाव का क्षेत्र बना रह सकता है। दिल्ली में अगस्त में अभी तक 213.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अगस्त में बारिश के सामान्य स्तर 228.2 मिमी से यह सात प्रतिशत कम है। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के मौसम की शुरुआत यानी एक जून से अब तक 531.9 मिमी बारिश हुई है जो कि इस अवधि में बारिश के सामान्य स्तर 504.3 मिमी से ज्यादा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़