हिमंत बिस्व सरमा बोले, किसी को भी महिला को धोखा देने की नहीं दी जाएगी अनुमति, चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान

Himanta Biswa Sarma

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस शब्द को लेकर आपत्ति है लेकिन उन्होंने कहा कि किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार किसी भी महिला को किसी के द्वारा धोखा दिये जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी।

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। उन्होंने दावा किया कि अधिकतरधर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने राज्य में उनकी सरकार का दूसरा महीना पूरा होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिंदुत्व की शुरुआत 5,000 साल पहले हुई थी और इसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। मैं या कोई इसे कैसे रोक सकता है? लगभग हम सभी हिंदुओं के वंशज हैं।’’ सरमा ने कहा, ‘‘हिंदुत्व को ‘‘हटाया’’ नहीं जा सकता क्योंकि इसका मतलब होगा ‘‘अपनी जड़ों और मातृभूमि से दूर जाना।’’

इसे भी पढ़ें: क्या है दो संतान नीति? असम और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव के बारे में जानें सबकुछ

‘‘लव जिहाद’’ के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस शब्द को लेकर आपत्ति है लेकिन उन्होंने कहा कि किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार किसी भी महिला को किसी के द्वारा धोखा दिये जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी - चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमारी बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।’’ विपक्ष द्वारा उनके उस बयान के लिए आलोचना के बारे में पूछे जाने पर कि विधायक कानून बनाने के लिए हैं और मंत्री निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए जिम्मेदार हैं, सरमा ने दावा किया कि भारत का संविधान यही कहता है और विधानसभा में इस संबंध में ‘‘विधायक मंत्रियों से ऊपर होते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़