CM जगनमोहन रेड्डी ने राज्यपाल से मुलाकात कर विनियोग विधेयक के बारे में दी जानकारी

jagan mohan

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को इस बात की जानकारी दी कि कैसे 2020-21 के लिए राज्य के बजट को मंजूरी देने वाले विनियोग विधेयक को टीडीपी ने विधान परिषद में रोक दिया। चूंकि यह एक धन विधेयक है, इसलिए इसे 14 दिनों के बाद पारित किया जा सकेगा।

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने विजयवाड़ा स्थित राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और उन्हें विनियोग विधेयक के बारे में जानकारी दी। महत्वपूर्ण विनियोग विधेयक के पारित नहीं होने के कारण राज्य सरकार के कामकाज पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने 17 जून को समाप्त हुए विधानमंडल के दो दिवसीय बजट सत्र के बाद हुई इस मुलाकात को एक ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ बताया। 

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 491 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 8 हजार के पार

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को इस बात की जानकारी दी कि कैसे 2020-21 के लिए राज्य के बजट को मंजूरी देने वाले विनियोग विधेयक को टीडीपी ने विधान परिषद में रोक दिया। चूंकि यह एक धन विधेयक है, इसलिए इसे 14 दिनों के बाद पारित किया जा सकेगा। तब तक, सरकार राज्य के कोष से कोई खर्च नहीं कर सकती है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि विनियोग विधेयक पारित नहीं किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़