शपथ लेने के 48 घंटे बाद ही कोरोना संक्रमित हुए पुडुचेरी के सीएम एन रंगासामी, अस्पताल में भर्ती

CM N Rangasamy
अंकित सिंह । May 10 2021 1:59AM

वह एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें भाजपा के सदस्य भी शामिल होंगे। कर्नाटक दक्षिण का एकमात्र ऐसा राज्य में जहां भाजपा सत्तारूढ़ है और इस केंद्र शासित प्रदेश की कैबिनेट में भागीदारी भाजपा के विस्तार को दिखाता है।

पुडुचेरी के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एन रंगासामी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद रंगासामी ने अपना टेस्ट करवाया था जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आपको बता दें कि एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने शुक्रवार को एक संक्षिप्त समारोह में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वह एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें भाजपा के सदस्य भी शामिल होंगे। कर्नाटक दक्षिण का एकमात्र ऐसा राज्य में जहां भाजपा सत्तारूढ़ है और इस केंद्र शासित प्रदेश की कैबिनेट में भागीदारी भाजपा के विस्तार को दिखाता है।

वहीं, भाजपा ने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भी अच्छा प्रदर्शन किया जहां उसने 6 अप्रैल के चुनाव में राज्य में चार विधानसभा सीटें जीतीं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता किशन रेड्डी आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और एआईएनआरसी के तीन-तीन मंत्री होंगे और वे अगले कुछ दिनों में शपथ लेंगे। भाजपा के ए. नमशिवायम को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना है। शुक्रवार दोपहर में उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने रंगासामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने ईश्वर को साक्षी मानकर तमिल में पद की शपथ ली। शुक्रवार को केवल रंगासामी ने शपथ ली। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़