CM शिवराज ने सावन के पहले सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल के किए दर्शन

Baba mahakaal ujjain
सुयश भट्ट । Jul 26 2021 5:31PM

सावन महीने के पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना की। लगभग 1 घंटे तक नंदी हाल में बैठ कर बाबा महाकाल का प्रतिकात्मत अभिषेक किया।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज सावन का पहला सोमवार है। बाबा महाकाल के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के लिए मंगलकामनाएं की।

इसे भी पढ़ें:MP में इन नियमों के साथ प्रारंभ हुए निजी और सरकारी स्कूल 

आपको बता दें कि सावन महीने के पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना की। लगभग 1 घंटे तक नंदी हाल में बैठ कर बाबा महाकाल का प्रतिकात्मत अभिषेक किया। वहीं महाकाल के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि सब सुखी हो, सब निरोग हो, सब मंगल हो, सब का कल्याण हो। उन्होंने आगे यह भी कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है और आगे भी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:MP में 26 जुलाई से शुरू होगी विद्यालयों में पढ़ाई , सरकार ने जारी किया आदेश 

दरअसल आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुबह से दर्शनार्थियों की भारी भीड़ नजर आई। सुबह ही 3 बजे मंदिर के पट खुल गए थे और भस्म आरती हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि आरती में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़