मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मायावती को दी जन्मदिन की बधाई

yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी।आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है। मायावती का जन्म 15 जनवरी, 1956 को हुआ था। बसपा 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाती है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती को उनके जन्मदिवस की बधाई दी। आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने पिता को बताया हीरो, राजनीतिक भविष्य पर कहा- मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ

प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है। मायावती का जन्म 15 जनवरी, 1956 को हुआ था। बसपा 15 जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़