- |
- |
नक्सलियों ने CRPF जवान राकेश्वर सिंह मनहास को छोड़ा, 3 अप्रैल को किया था अगवा
- अनुराग गुप्ता
- अप्रैल 8, 2021 18:03
- Like

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने राकेश्वर सिंह मनहास को छोड़ दिया है। जिन्हें 3 अप्रैल को बीजापुर मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने अगवा कर लिया था।
रायपुर। नक्सलियों ने सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को छोड़ दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने राकेश्वर सिंह मनहास को छोड़ दिया है। जिन्हें 3 अप्रैल को बीजापुर मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने अगवा कर लिया था।
इसे भी पढ़ें: माओवादियों का दावा, CRPF का लापता जवान उनके कब्जे में, मध्यस्थ नियुक्त करने की मांग
उल्लेखनीय है कि बीजापुर एनकाउंटर के बाद से सीआरपीएफ की 210 कोबरा बटालियन के राकेश्वर सिंह मनहास लापता थे। जिसके बाद नक्सलियों ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने एक जवान को बंदी बनाया है।
बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए एनकाउंटर में सीआरपीएफ के 22 जवान शहीद हो गए थे। जबकि कई जवान जख्मी हो गए थे।
CoBRA jawan Rakeshwar Singh Manhas kidnapped by Naxals during Bijapur attack on April 3, has been released by them: Police sources pic.twitter.com/7ikLXFd8Ym
— ANI (@ANI) April 8, 2021

