उत्तराखंड में AAP को लगा बड़ा झटका, CM फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी छोड़ी

Ajay Kothiyal
ANI
अभिनय आकाश । May 18 2022 6:13PM

कर्नल अजय कोठियाल ने खुद ट्वीट करके अपने त्यागपत्र की जानकारी दी है। कोठियाल ने ट्विटर पर लिखा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं।

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अपने विस्तार के लिए अलग-अलग राज्यों में भी कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में पंजाब में तो कांग्रेस को सत्ता से बाहर करके आप ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बना ली। लेकिन उत्तराखंड भी एक राज्य था जहां पार्टी ने विस्तार तो चाहा लेकिन उसे मन माफिक सफलता नहीं मिल पाई। अब  उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा ररहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में अब नहीं होंगे VIP दर्शन, बढ़ती भीड़ की वजह से सरकार का फैसला, अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत

चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी छोड़ दी है। कर्नल अजय कोठियाल ने खुद ट्वीट करके अपने त्यागपत्र की जानकारी दी है।  कोठियाल ने ट्विटर पर लिखा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: एक साल में चाहिए पोता, वरना भरो 5 करोड़ मुआवजा, बेटे-बहू के खिलाफ कोर्ट पहुंचे बुजुर्ग दंपति

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए उत्तराखंड चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस इलेक्शन में वो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे। कर्नल कोठियाल को केवल 6 हजार 161 वोट प्राप्त हुए थे। अगर मतदान प्रतिशत के लिहाज से देखें तो उन्हें 10 प्रतिशत के करीब मत मिले थे।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़