पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

cold-havoc-continues-in-punjab-and-haryana
[email protected] । Jan 27 2020 3:08PM

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को ठंड का कहर जारी रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पंजाब का आदमपुर दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान बना रहा। इसका न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को ठंड का कहर जारी रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पंजाब का आदमपुर दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान बना रहा। इसका न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रशासित प्रदेश व पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: शाहीन बाग के बहाने BJP का विपक्ष पर निशाना, विरोध CAA के खिलाफ नहीं, PM मोदी के खिलाफ

पंजाब के अन्य स्थानों में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.5, 6.1 और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.9, 5.4, 6.8, 7.4 और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में, अंबाला, हिसार और करनाल में भी काफी ठंड रही, जहां क्रमशः 5.8, 7.2 और 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामान्य से दो डिग्री तक कम है। नारनौल, रोहतक और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9, 8 और 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी देखें: Snowfall का उठाना चाहते हैं लुत्फ तो घूम आइए दिल्ली के पास इन जगहों पर

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़