राष्ट्र के लिए आंबेडकर ने जो सपने देखे थे, हम उन्हें पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं: मोदी

Modi

महापरिनिर्वाण दिवस पर महान डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को याद करता हूं। उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। हमारे राष्ट्र के लिए उन्होंने जो सपने देखे थे, हम उन्हें पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। भारत के संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं दलित आदर्श आंबेडकर का छह दिसंबर, 1956 को निधन हुआ था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘महापरिनिर्वाण दिवस पर महान डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को याद करता हूं। उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। हमारे राष्ट्र के लिए उन्होंने जो सपने देखे थे, हम उन्हें पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़