कांग्रेस ने उप्र के 18 जिलों के प्रचार प्रभारियों की घोषणा की
चुनावों के लिए तैयार होते हुए कांग्रेस ने 18 जिलों के प्रचार प्रभारियों की घोषणा की है। हाल ही में राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष और शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए तैयार होते हुए कांग्रेस ने राज्य में 18 जिलों के प्रचार प्रभारियों की घोषणा की है। पूर्व सांसदों अनु टंडन और राशिद अल्वी को लखनऊ और मुरादाबाद जिलों में, पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को इलाहाबाद का प्रचार प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस नेता अजय राय को वाराणसी जिले के लिए प्रचार प्रभारी बनाया गया है। हरेंद्र मलिक सहारनपुर जिले के, हर्षवर्धन वाल्मीकि आगरा के, हसन आरिफ अंसारी अलीगढ़ के और राम बचन धूरिया आजमगढ़ जिले के प्रचार प्रभारी बनाए गए हैं।
फजले मसूद बरेली जिले के, ईश्वर चंद्र शुक्ला बस्ती जिले के और प्रीतम सिंह चित्रकूट जिले के प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। तरूण पटेल देवीपाटन जिले, गयेंद्र प्रताप सिंह फैजाबाद और अंबिका सिंह गोरखपुर जिले जबकि प्रदीप जैन आदित्य झांसी जिले और राम आसरे प्रसाद कानपुर जिले में चुनाव प्रचार प्रभारी होंगे। इसके अलावा सुरेंद्र गोयल को मेरठ जिला और राजेशपति त्रिपाठी को मिर्जापुर जिले का जिम्मा दिया गया है।
अन्य न्यूज़