कांग्रेस ने हिमाचल के दो उम्मीदवारों की घोषणा की, सुखराम के पौत्र को मंडी से टिकट

congress-announces-two-himachal-candidates-ticket-from-mandi-to-sukhram-grandson
[email protected] । Mar 30 2019 11:37AM

मंडी सीट पर आश्रय शर्मा (33) का मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा से होगा। शिमला (सु) सीट पर शान्डिल के सामने भाजपा के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक सुरेश कश्यप होंगे।

शिमला। कांग्रेस ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को मंडी जबकि पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री कर्नल धनी राम शान्डिल को शिमला (सु) सीट से टिकट दिया।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलों को दी और हवा

मंडी सीट पर आश्रय शर्मा (33) का मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा से होगा। शिमला (सु) सीट पर शान्डिल के सामने भाजपा के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक सुरेश कश्यप होंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार में आसान नहीं भाजपा की राह, महागठबंधन बड़ी चुनौती

कांग्रेस ने इस राज्य की दो अन्य सीटों (हमीरपुर एवं कांगड़ा) के लिए उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किये हैं। भाजपा राज्य की सभी सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा 23 मार्च को कर चुकी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़