सुप्रिया श्रीनेत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

congress-appointed-supriya-srinet-as-national-spokesperson
[email protected] । Sep 21 2019 12:54PM

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुप्रिया की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुप्रिया की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को होंगे चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे परिणाम

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले तक टीवी पत्रकार रहीं सुप्रिया कांग्रेस के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की पुत्री हैं। वह इस लोकसभा चुनाव में महाराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं लेकिन उन्हें भाजपा के पंकज चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था। उनके पिता हर्षवर्धन इसी सीट से दो बार सांसद रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़