Prabhasakshi NewsRoom । त्रिपुरा में TMC को कांग्रेस ने बताया बाहरी, कहा- राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव नहीं

Congress
अंकित सिंह । Nov 22 2021 10:20AM

सिन्हा ने कहा कि त्रिपुरा में टीएमसी 'बोहिरागाटा (बाहरी)' हैं। कुछ ऐसा जिसे टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ चुनावी नारे के रूप में इस्तेमाल किया।

त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश शुरू कर दी है। लगातार तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का त्रिपुरा दौरा हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर भी है। इन सब के पीछे त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिरजीत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल आधारित क्षेत्रीय पार्टी बताया और कहा कि क्षेत्रीय दलों का राष्ट्रीय स्तर की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। सिन्हा ने कांग्रेस नेताओं के टीएमसी में शामिल होने पर कहा कि टीएमसी सिर्फ एक पश्चिम बंगाल आधारित क्षेत्रीय पार्टी है। क्षेत्रीय दलों का राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव नहीं है। लोग पार्टी बदलने वाले नेताओं को पसंद नहीं करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस नेता सायानी घोष गिरफ्तार, अभिषेक बनर्जी की रैली को अनुमति नहीं

सिन्हा ने कहा कि त्रिपुरा में टीएमसी "बोहिरागाटा (बाहरी)" हैं। कुछ ऐसा जिसे टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ चुनावी नारे के रूप में इस्तेमाल किया। दूसरी ओर त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पूरी तेज हो गई है। त्रिपुरा पुलिस ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के नेता सायानी घोष को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, घोष पर मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब की एक नुक्कड़ सभा के दौरान उन्हें धमकी देने का भी आरोप है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़