मध्य प्रदेश में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जलाएगा मोदी, शाह और शिवराज का पुतला

Modi, Shah and Shivraj
दिनेश शुक्ल । Jun 29 2020 11:35PM

प्रदेश में रोजगारी, बेकारी से तंग आ कर युवा एवं गरीब आत्महत्या कर रहे है। किसान बर्बाद हो रहे है, इस परिस्थिति पर सरकार को सभी की मदद करने के बजाय पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही है। शराब की दुकान खोलकर अपनी कमाई कर रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कहा है की कमलनाथ जी ने ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्व  का निर्बाह किया है। उन्होंने हमेशा विकास पर जोर दिया है। मध्य प्रदेश में किसानो, गरीबो दलितों और ओबीसी के लिए साहसिक कार्य किये है। जिससे प्रदेश की जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ बढ़ा है। इससे भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नज़र आ रही है। भाजपा के झूठे कारनामो को जनता समझने लगी है यही कारण है की भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए कमलनाथ की लोकप्रियता से भयभीत हो कर कमलनाथ का पुतला जला कर महगाई, बेरोजगारी, आर्थिक दीवालियापन, अराजकता, भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओ से बचने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक और शिकायत

भाजपा की जनविरोधी नीतिओ और गलत निर्णय के कारण आज करोना जैसी महामारी से देश इतनी भयानक स्थिति में पहुच गया है। करोना के लिए जब माननीय राहुल गाँधी जी ने आगाह किया था। तब उनका मजाक उड़ाया गया। जब सभी अंतराष्ट्रीय एअरपोर्ट को बंद करना चाहिए, तब भाजपा नमस्ते ट्रंप कर रही थी और जब मध्य प्रदेश में लॉक डाउन करना चाहिये था, तब भाजपा कमलनाथ सरकार गिरा रही थी। भाजपा ने सत्ता के लालच में देश को इस मोड़ पर ला कर खड़ा कर दिया। जिसके कारण छोटे उद्योगधंधे बर्बादी के कगार कर पहुच गये  है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्थान 31 जुलाई 2020 तक रहेंगे बंद

प्रदेश में रोजगारी, बेकारी से तंग आ कर युवा एवं गरीब आत्महत्या कर रहे है। किसान बर्बाद हो रहे है, इस परिस्थिति पर सरकार को सभी की मदद करने के बजाय पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही है। शराब की दुकान खोलकर अपनी कमाई कर रही है। जिसके विरोध में में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष राजमणि सांसद राज्य सभा के निर्देशानुसार प्रदेश के हर जिले में नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया जाएगा। मंगलवार 30 जून को दोपहर 12;30 बजे इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन के सामने भी इन्ही तीनों भाजपा नेताओं के पुतले जलाए जाएगें।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़