कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, JD-S को तीसरा स्थान

Congress, BJP Neck-And-Neck In Karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना का काम शुरू हो गया। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना का काम शुरू हो गया। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें वह चामुंडेश्वरी सीट से पीछे चल रहे हैं जबकि बादामी से आगे चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला तो चल रहा है साथ ही जनता दल सेक्युलर तीसरी ताकत के रूप में उभरती दिख रही है। जनता दल सेक्युलर ने यहां बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था।

कर्नाटक में राज्य विधानसभा की 224 सीटें हैं जिनमें से 222 सीटों पर चुनाव कराया गया था। कर्नाटक में अपनी सरकार बचाने के लिए कांग्रेस ने काफी मेहनत की थी जबकि भाजपा ने दक्षिण के इस राज्य में अपनी वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़