भाजपा को हरा नहीं सकती कांग्रेस, पर आप के वोट काट कर उसे जीता देगी: गोपाल राय
चांदनी चौक लोकसभा सीट से आप स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि कांग्रेस को पिछले कुछ सालों में चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है।
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भले ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त न दे पाए, लेकिन आप के वोट काट कर भगवा पार्टी के लिए जीत की राह बना देगी। आप ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी पर हमले तेज कर दिए हैं।
"यह तो तय है कि दिल्ली में AAP की ही सरकार बनेगी,लेकिन दिल्ली में सरकार बनने से हम संसद में जनता के मुद्दों को नहीं उठा सकते, उसके लिए हमारे सांसदों को वहां पहुचना ज़रूरी है।
— AAP (@AamAadmiParty) January 13, 2019
आज हम सबके पास मौका है की हम सातों सीटों पर AAP के प्रत्याशियों को जिताकर संसद में भेंजे"- @AapKaGopalRai pic.twitter.com/dVuHBpW9uE
आप और कांग्रेस के दरमियान गठबंधन की अटकलों के बीच राय ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) इस पर निर्णय करेगी, लेकिन इसका इंतजार करने का वक्त नहीं है और हमने दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़ें: न्यायमूर्ति सीकरी को नहीं भाया PM मोदी का गिफ्ट, सीएसएटी से खुद को किया अलग
चांदनी चौक लोकसभा सीट से आप स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि कांग्रेस को पिछले कुछ सालों में चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। राय ने कहा, ‘‘ वह पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। वह भाजपा को दिल्ली में नहीं हरा सकती है, लेकिन आगामी चुनाव में आप के वोट काटकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी।’’
अन्य न्यूज़