कांग्रेस ने त्रिपुरा में पार्टी के नेता पर हमले की निंदा की
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता एन. बुपेंद मेइतेई ने कहा कि पूर्व मंत्री मंत्री एवं त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति प्रमुख बिरजीत सिन्हा पर इस साल अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर तीसरी बार हमला किया, जिसमें मंगलवार को हुआ हमला भी शामिल है।
इम्फाल। कांग्रेस ने त्रिपुरा में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता पर हुए कथित हमले की बुधवार को निंदा की और वहां की भाजपा सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता एन. बुपेंद मेइतेई ने कहा कि पूर्व मंत्री मंत्री एवं त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति प्रमुख बिरजीत सिन्हा पर इस साल अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर तीसरी बार हमला किया, जिसमें मंगलवार को हुआ हमला भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा-बांग्लादेश जलमार्ग पर सितंबर में परीक्षण के तौर पर होगा पहला परिचालन: बिप्लब कुमार देब
इस घटना की निंदा करते हुए मेइतई ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से सिन्हा को मुहैया की गई सुरक्षा और कड़ी करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया, ‘‘मैंने सिन्हा से टेलीफोन पर बात की और उन्होंने मुझे बताया कि इस साल उन पर तीसरी बार हमला हुआ है। ’’ सिन्हा मंगलवार की शाम जब अगरतला से कैलाशहर जा रहे थे, तभी मजलिसपुर नाम के स्थान पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर कथित तौर पर हमला किया। त्रिपुरा में अभी भाजपा सत्ता में है।
अन्य न्यूज़