कुशवाहा के NDA छोड़ने पर सुरजेवाला बोले, आइये नए भारत का करें निर्माण

congress-congratulates-to-upendra-kushwaha-for-leaving-nda
[email protected] । Dec 10 2018 2:56PM

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा देने वाले राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को राजग से अलग होने के फैसले के लिए बधाई दी है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा देने वाले राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को राजग से अलग होने के फैसले के लिए बधाई दी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा और नीतीश कुमार के किसान, युवा, महिला सुरक्षा, गरीब उत्पीड़न तथा बिहार की जनता की अनदेखी से व्यथित उपेंद्र कुशवाहा जी ने भी मोदी जी को ख़ारिज कर राजग से बाहर जाने का निर्णय लिया।’ उन्होंने कहा, ‘सत्ता को सच बताने के लिए, कुशवाहा जी को मुबारकबाद। आइये, एक नव भारत का निर्माण करें।’

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा, राजग का भी दामन छोड़ा

कुशवाहा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आया है। रालोसपा के सूत्रों ने बताया कि कुशवाहा ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेज दिया है। वे भाजपा नीत राजग से भी अलग होंगे। कुशवाहा के इस कदम से बिहार में राजनीतिक समीकरण पर असर पड़ सकता है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल जदयू के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़