कैलेंडर अभियान के जरिए घर-घर तक पहुंच बनाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस

Priyanka Gandhi

साल 2021 की शुरुआत के साथ ही हर गांव हर शहर तक प्रियंका गांधी के कैलेंडर भेजे जा रहे हैं। पार्टी अभी अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। कांग्रेस का ध्येय है कि विधानसभा चुनावों से पहले बूथ लेवल तक पार्टी को प्रदेश में फिर से मजबूत किया जाए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने पार्टी की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए एक नए अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के माध्यम से दूर-दराज के गांवों से लेकर हर घर में प्रियंका गांधी की दस्तक होगी। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर वाला कैलेंडर हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

साल 2021 की शुरुआत के साथ ही हर गांव हर शहर तक प्रियंका गांधी के कैलेंडर भेजे जा रहे हैं। पार्टी अभी अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। कांग्रेस का ध्येय है कि विधानसभा चुनावों से पहले बूथ लेवल तक पार्टी को प्रदेश में फिर से मजबूत किया जाए। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर उत्तर प्रदेश भेजे हैं और पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर गांव हर शहर तक इन कैलेंडरों को पहुंचाया जाए। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की मांग, अर्नब गोस्वामी की व्हाट्सएप बातचीत मामले की निष्पक्ष जांच हो 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कैलेंडर की तस्वीर ट्वीट की है। जिसमें लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी जी के संघर्षों की कहानी कहने वाले कैलेंडर बांटेगी। इन कैलेंडरों में प्रियंका गांधी की अलग-अलग तस्वीरें हैं। 12 पेज के कैलेंडर में सोनभद्र से लेकर हाथरस मामले तक के संघर्ष को दर्शाया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़