मिशन 2023 में जुटी कांग्रेस, ‘घर चलो-घर घर चलो’ अभियान से करेगी शुरुआत

Kamal nath
सुयश भट्ट । Jan 18 2022 5:55PM

मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस फरवरी महीने में ‘घर चलो-घर घर चलो’ अभियान चलाएगी। 1 फरवरी से 28 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस कैंपेन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर बीजेपी सरकार की नाकामी बताएंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। जानकारी मिली है कि फरवरी में कांग्रेस ‘घर चलो-घर घर चलो’ अभियान चलाएगी और सरकार की नाकामी बताएगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ जिलाध्यक्षों और प्रभारियों की हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया।

दरअसल मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस फरवरी महीने में ‘घर चलो-घर घर चलो’ अभियान चलाएगी। 1 फरवरी से 28 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस कैंपेन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर बीजेपी सरकार की नाकामी बताएंगे और उन्हें कांग्रेस से जोड़कर पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे।

इसे भी पढ़ें:MP में ऑफलाइन होंगी कॉलेजों की परीक्षाएं, गृह मंत्री ने दिए संकेत

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान के तहत लोगों के घरों के बाहर स्लोगन लिखे स्टीकर भी चिपकाएंगे। इस कैंपेन में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है।

बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने कहा कि एक दूसरे की शिकायत करने से बचिए। आपसी कंपटीशन को खत्म कीजिए। अगर संगठन मजबूत नहीं किया तो यूपी की राह पर चले जाएंगे। अगले 18 महीने अग्नि परीक्षा है, कड़वा घूंट पीना पड़े पी लें। जो नेता वार्ड नहीं जीता सकता वो संगठन को क्या मजबूत करेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़