मनमोहन सिंह को तमिलनाडु से राज्यसभा नहीं भेजेगी कांग्रेस

congress-exploring-manmohan-singhs-return-to-rajya-sabha-but-not-from-tamil-nadu
[email protected] । Jun 28 2019 8:14PM

द्रमुक और कांग्रेस दोनों ने ही इन खबरों को ‘मीडिया की कल्पना’ बताया कि कांग्रेस सिंह के लिए राज्यसभा सीट के लिए दबाव बना रही है।

चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तमिलनाडु से राज्यसभा भेजने की अटकलों को शुक्रवार को द्रमुक और कांग्रेस, दोनों ने ही खारिज किया। दोनों दलों के सूत्रों ने बताया कि ऐसे किसी प्रस्ताव पर गौर नहीं किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने द्रमुक को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया है और न क्षेत्रीय सहयोगी के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को देखते हुए एक सीट आवंटित करना संभव है।

इसे भी पढ़ें: मनमोहन के लिए राज्यसभा सीट ढूंढ़ रही कांग्रेस को मिल गई सफलता

द्रमुक और कांग्रेस दोनों ने ही इन खबरों को ‘मीडिया की कल्पना’ बताया कि कांग्रेस सिंह के लिए राज्यसभा सीट के लिए दबाव बना रही है। सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल हाल में समाप्त हो गया है। तमिलनाडु की छह राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 18 जुलाई को होने हैं। इनमें से तीन-तीन सीटें सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक और द्रमुक के जीतने के आसार हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़