अरुण यादव को कांग्रेस ने बनाया है बलि का बकरा: शिवराज सिंह चौहान

congress-fields-arun-yadav-to-take-on-shivraj-chouhan-in-madhya-pradesh
[email protected] । Nov 10 2018 11:11AM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को बुधनी सीट से उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने पर तंज कसते हुए इशारों ही इशारों में कहा कि कांग्रेस उन्हें (यादव) बलि का बकरा बना रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को बुधनी सीट से उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने पर तंज कसते हुए इशारों ही इशारों में कहा कि कांग्रेस उन्हें (यादव) बलि का बकरा बना रही है। बुधनी मुख्यमंत्री चौहान की परंपरागत सीट है और यह सीहोर जिले में आती है। इस सीट से चौहान चार बार विधायक रह चुके हैं और इस बार पांचवीं बार मैदान में उतरे हैं। चौहान एवं यादव दोनों ओबीसी वर्ग से आते हैं और दोनों अपने को किसान पुत्र बताते हैं।

चौहान ने कांग्रेस द्वारा अरुण यादव को बुधनी सीट से उतारे जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘हम सीधे-साधे पिछड़े लोग कई बार शिकार होते रहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अरुण यादव के साथ तीन महीने में दूसरी बार अन्याय हुआ है। पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर उनके साथ (कांग्रेस ने) अन्याय किया। और अब बुधनी से टिकट दिया।’’ चौहान ने कहा, ‘‘मैं कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि अरुण यादव को बुधनी में यथोचित सम्मान मिले।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़