कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज, कहा- अंतर्कलह से ग्रसित है कमलनाथ सरकार

congress-government-suffers-from-infighting-in-mp-says-bjp
[email protected] । Mar 4 2020 11:39AM

हरियाणा के एक होटल में मध्यप्रदेश के सत्तापक्ष के विधायकों को भाजपा नेताओं द्वारा बंधक रखे जाने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने साफ किया है कि कमजोर बहुमत पर खड़ी कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का वह कोई प्रयास नहीं कर रही है बल्कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने ही अंतर्कलह से ग्रसित है।

पाल। हरियाणा के एक होटल में मध्यप्रदेश के सत्तापक्ष के विधायकों को भाजपा नेताओं द्वारा बंधक रखे जाने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने साफ किया है कि मध्यप्रदेश में कमजोर बहुमत पर खड़ी मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का वह कोई प्रयास नहीं कर रही है बल्कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने ही अंतर्कलह से ग्रसित है।

इसे भी पढ़ें: जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए आरोप, कहा- हमारे 8 विधायकों को जबरन हरियाणा ले गए

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार सुबह को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अपने अंतर्विरोधों, अंतर्कलह से ग्रसित है। आप लोग देख रहे होंगे कि किस प्रकार से सरकार में उनके अपने अंदर विद्रोह हैं। भारतीय जनता पार्टी का इस पूरे प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है, ना ही भाजपा के इस तरह के कोई प्रयास हैं।’’

इसे भी पढ़ें: क्या फेल हो गया भाजपा का ऑपरेशन कमल ? कमलनाथ सरकार ने दिल्ली से निकाले 6 विधायक

उन्होंने कहा कि अंतर्कलह का जवाब कमलनाथ जी,सिंधिया जी और दिग्विजय सिंह जी को देना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ ये पहले से ही ब्लैकमेल सरकार है। जब बनी थी तब जोड़-तोड़ के आधार पर बनी थी। इस प्रकार के घटनाक्रम में न भाजपा का कोई लेना देना है न हमारे किसी प्रकार के प्रयास हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़