कांग्रेस पर बरसीं साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- देशभक्तों को हमेशा से दी हैं गालियां

Sadhvi_Pragya

भाजपा सांसद साघ्वी प्रज्ञा ने मीडिया से कहा, ‘‘कांग्रेस ने देशभक्तों को हमेशा से गालियां दी हैं। भगवा आतंक तक भी कह दिया उसने। इससे ज्यादा निकृष्टता उसकी और क्या होगी। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है।’’

उज्जैन। भोपाल लोकसभा सीट से सांसद और अपने बयानों के लिये अक्सर विवादों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यहां कहा कि कांग्रेस ने देशभक्तों को हमेशा से गालियां दी हैं। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को पहला आतंकवादी बताने संबंधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की टिप्प्णी के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार शाम को साघ्वी प्रज्ञा ने मीडिया से कहा, ‘‘कांग्रेस ने देशभक्तों को हमेशा से गालियां दी हैं। भगवा आतंक तक भी कह दिया उसने। इससे ज्यादा निकृष्टता उसकी और क्या होगी। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है।’’ 

इसे भी पढ़ें: सीधी मामला: नरोत्तम मिश्रा ने राहुल को घेरा, बोले- इटली में बैठकर उन्होंने ट्वीट किया है 

भाजपा सांसद यहां एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि जमा करने के अभियान के दौरान शहर में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की रैली पर पत्थरबाजी करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के लिए राज्य की भाजपा सरकार की प्रशंसा की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़