झारखंड में कांग्रेस ने झामुमो के साथ गठबंधन की क़वायद की तेज

congress-intensifies-alliance-with-jmm-in-jharkhand
[email protected] । Nov 5 2019 4:24PM

झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि राज्य की रघुवर दास सरकार से लोगों में निराशा के मद्देनजर प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। इसे देखते हुये कांग्रेस सहित सभी दलों की ओर से विधानसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करने के लिये गठबंधन की कवायद चल रही है।

नयी दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ चुनावी गठबंधन की क़वायद तेज़ कर दी है। कांग्रेस के झारखंड के प्रभारी आर पी एन सिंह ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के साथ बैठक की। झामुमो के साथ गठबंधन के बारे में स्पष्ट जवाब देने से बचते हुये सिंह ने सिर्फ़ इतना ही कहा कि राज्य में चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ विचार-विमर्श चल रहा है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरण में मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: शुरू होने जा रही डाकमत की व्यवस्था, जानिए किन-किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ

झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि राज्य की रघुवर दास सरकार से लोगों में निराशा के मद्देनजर प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। इसे देखते हुये कांग्रेस सहित सभी दलों की ओर से विधानसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करने के लिये गठबंधन की कवायद चल रही है। प्रसाद ने कहा कि गठबंधन के स्वरूप और सीटों के बंटवारे का फैसला कांग्रेस नेतृत्व को करना है। इस बारे में जो भी फैसला किया जायेगा, पार्टी कार्यकर्ता उसके अनुरूप चुनाव मैदान में जायेंगे। समझा जाता है कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी दिल्ली में हैं।

इसे भी पढ़ें: सोरेन और लालू की मुलाकात पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- जेल से तय होगी इनकी रणनीति

सूत्रों के अनुसार गठबंधन के मुद्दे पर सोमवार को सोरेन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अहमद पटेल से मिल चुके हैं।  दोनों नेताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन के भावी स्वरूप पर चर्चा की। मंगलवार को सोरेन की आर पी एन सिंह सहित कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात संभावित है। इसमें सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत के बाद ही गठबंधन की तस्वीर साफ होगी।  लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में विपक्षी दलों ने महागठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में पांच चरणों में मतदान, 23 दिसंबर को आएगा रघुवर के भाग्य पर फैसला

कांग्रेस की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव भी राजद और बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाले झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सहित अन्य विपक्षी दल मिलकर महागठबंधन बना कर चुनाव लड़ें। पार्टी की प्रदेश इकाई इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस कड़ी में महागठबंधन के नेतृत्व के सवाल पर मरांडी द्वारा पिछले सप्ताह अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उरांव ने रांची में उनसे मुलाकात कर इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़