प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के पीछे कांग्रेस का हाथ है: मंत्री विश्वास सारंग

Vishwas Sarang
सुयश भट्ट । Jun 10 2021 8:30PM

मंत्री विश्वास सारंग के कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों की वृद्धि के पीछे पूर्व की कमलनाथ सरकार है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति कर के जनता को ग़ुमराह करने का काम कर रही है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया है और कांग्रेस ने देशव्यापी धरना प्रदर्शन का भी ऐलान किया है। इस पर बयान देते है, मंत्री विश्वास सारंग के कहा कि दामों की वृद्धि के पीछे पूर्व की कमलनाथ सरकार है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति कर के जनता को ग़ुमराह करने का काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन

वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 10 जून से भोपाल के बाजारों के सम्पूर्ण अनलॉक किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण कंट्रोल में आ गया है। जिसके चलते बाजारों को सम्पूर्ण अनलॉक किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि हमारा अभियान "टीका लगवाओ बाजार खुलवाओ" पूरी तरह से सफल रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशसान ने एक दिन में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन किया है। उन्होंने कहा कि अनलॉक के बाद हमारा बस ये संकल्प है कि व्यापार चले पर संकमण न बड़े। उन्होंने बताया कि राजधानी के लगभग डेढ़ सौ सामाजिक संगठन बाजारों में जाकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए दुकानदारों और ग्राहकों को जागरूक करेंगे।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लोकप्रिय चरित्र मोटू-पतलू चलाएंगे कोरोना जागरूकता अभियान

वहीं मंत्री ने बारिश के पूर्व तैयारियों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया शहर का निरीक्षण किया। मंत्री सारंग ने नालों की साफ सफाई को जल्द से जल्द करने के निर्देश नगर निगम को दिए है। उन्होंने कहा कि जलभराव की स्थिति को देखते हुए हम नालों का सर्वे करेंगे। पूरे डाक्यूमेंटेशन के आधार पर हमारा आगे का प्लान तैयार होगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि शहर के नालों को मेंटेनेंस की ज़रूरत है

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़