राजस्थान की जनता को भ्रमित कर रही है कांग्रेस: वसुंधरा राजे

congress-is-misleading-the-people-of-rajasthan-vasundhara-raje
[email protected] । Sep 11 2018 7:20PM

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों ने इस बोझ को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। राजे ने एक बार फिर ‘भारत बंद’ को नाकाम करार दिया।

उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जता कर कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है।अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के तहत चुरू में एक सभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा,' कांग्रेस का दोहरा चेहरा सामने आ गया है। भारत बंद विफल रहा।'

राजे ने कहा कि राज्य सरकार ने आम लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की। राजस्थान में ऐसा कदम पहले कभी नहीं उठाया गया था। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़