क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण से परेशान कांग्रेस उसके बचाव में जुटी: भाजपा

congress-is-upset-with-christian-mitchell-s-extradition-bjp
[email protected] । Dec 6 2018 6:23PM

पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार की कोशिश से मिशेल को भारत लाया जा सका है, लेकिन उसके भारत आने से कांग्रेस को बहुत दुख हुआ है। मिशेल मामले पर कांग्रेस की बौखलाहट ने कांग्रेस का दोहरा चेहरा सबके सामने ला दिया है।

नयी दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद उद्विग्न कांग्रेस उसे बचाव में लगी हुई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मिशेल के आने से एक परिवार की नींद उड़ गई है। कांग्रेस का असली चेहरा सबके सामने आ गया है।’’ पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार की कोशिश से मिशेल को भारत लाया जा सका है, लेकिन उसके भारत आने से कांग्रेस को बहुत दुख हुआ है। मिशेल मामले पर कांग्रेस की बौखलाहट ने कांग्रेस का दोहरा चेहरा सबके सामने ला दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने वकीलों के माध्यम से अदालत में दलीलें दे रही थी कि क्रिश्चियन मिशेल को रिमांड की जरुरत नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ए.के जोसेफ ने कल कहा 'किसी ने' उन्हें केस लड़ने को कहा। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस जवाब दे कि वह ‘किसी’ कौन है। पात्रा ने सवाल किया कि क्या यह संयोग की बात नहीं है कि किश्चियन मिशेल के सभी वकीलों का कांग्रेस पार्टी से संबंध है। अल्जो जोसेफ के अलावा मिशेल के दो और वकील भी कांग्रेस से कहीं न कहीं जुड़े हैं।


यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनावों से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, दलित MP सवित्रीबाई का इस्तीफा

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस का हाथ क्रिश्चियन मिशेल के बचाव के साथ' है। यह साफ है कि क्रिश्चियन मिशेल को बचाने का भरपूर प्रयास कर रही है कांग्रेस पार्टी।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि क्रिश्चियन मिशेल मामले से जुड़े एक वकील को पार्टी से बाहर करना, कांग्रेस का महज एक ड्रामा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़