कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर मंडराए संकट का मुद्दा लोकसभा में उठाएगी कांग्रेस

congress-jd-s-stormed-the-government-s-issue-of-crisis-in-the-lok-sabha
[email protected] । Jul 8 2019 11:48AM

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल विधानसभा अध्यक्ष के अलावा 118 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2) है। इसमें वे विधायक भी शामिल हैं, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तक स्वीकार नहीं किए हैं।

नयी दिल्ली। कर्नाटक में कई विधायकों के इस्तीफे के कारण कांग्रेस-जद(एस) सरकार पर मंडराए संकट का मुद्दा कांग्रेस सोमवार को लोकसभा में उठाएगी। इस संदर्भ में उसने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में  भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त  का मुद्दा लोकसभा में उठाया जाएगा। कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर संविधान का चीरहरण करने का आरोप लगाया था और कहा था कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी के षड्यंत्र के बावजूद राज्य की सरकार नहीं गिरेगी।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक का सियासी नाटक, निर्दलीय विधायक ने भी कांग्रेस-जेडीएस सरकार से वापस लिया समर्थन

कर्नाटक विधानसभा के 13 विधायकों ने पिछले कुछ दिनों में इस्तीफा दिया है। इनमें से 10 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि 3 विधायक जद (एस) के हैं । गत शनिवार को इस्तीफा देने वाले 11 विधायक में से 10 विधायक मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल विधानसभा अध्यक्ष के अलावा 118 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2) है। इसमें वे विधायक भी शामिल हैं, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तक स्वीकार नहीं किए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़