कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस-JDS का 4 सीटों पर जीतना तय, एक सीट पर BJP आगे

congress-jds-alliance-leads-on-4-out-of-5-seats-in-karnataka
[email protected] । Nov 6 2018 2:46PM

कर्नाटक में शनिवार को हुए उपचुनावों के लिए डाले गए मतों की गिनती आज सुबह से शुरू हो गई और शुरूआती रुझान के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार लोकसभा की तीन में से दो सीटों पर और विधानसभा की दोनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक में शनिवार को हुए उपचुनावों के लिए डाले गए मतों की गिनती आज सुबह से शुरू हो गई और शुरूआती रुझान के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार लोकसभा की तीन में से दो सीटों पर और विधानसभा की दोनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भाजपा केवल शिमोगा लोकसभा सीट पर आगे चल रही है जहां पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगरप्पा के बेटे एवं जद(एस) के उम्मीदवार मधु बंगरप्पा से 36,351 मतों से आगे चल रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा के कब्जे वाली बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वी एस उगरप्पा ने भाजपा की जे शांता पर 1,79,294 मतों की बढ़त बना ली है। शांता बी श्रीरामुलु की बहन हैं जिन्होंने इस साल मई में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद यह सीट छोड़ दी थी। मांड्या में जद(एस) के शिवरामे गौड़ा भाजपा के नए चेहरे एवं पूर्व अधिकारी डॉक्टर सिद्धरमैया से 99,198 मतों से आगे चल हैं। पुराने मैसुरु क्षेत्र के वोक्कालिगा पट्टी में पड़ने वाला मांड्या जद(एस) का परंपरागत गढ़ माना जाता है।

लोकसभा की जिन तीन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उनमें भाजपा के पास शिमोगा और बेल्लारी सीट थी जबकि जद(एस) के हिस्से में मांड्या सीट थी। रामनगर विधानससभा सीट पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी भाजपा के एल चंद्रशेखर से 71,613 मतों से आगे हैं। चंद्रशेखर ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था लेकिन आधिकारिक तौर पर वह पार्टी के उम्मीदवार बने रहे। चंद्रशेखर चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन कुछ ही हफ्ते वापस कांग्रेस का दामन थामकर उन्होंने भगवा पार्टी को बड़ा झटका दिया था।

कोई चुनौती न होने की सूरत में अनिता की जीत की राह आसान है। उत्तरी कर्नाटक में पड़ने वाली, जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद न्यामगौड़ा 32,933 मतों के अंतर से, भाजपा के श्रीकांत कुलकर्णी से आगे चल रहे हैं। सड़क हादसे में पिता और विधायक सिद्धू न्यामगौड़ा की मौत के बाद उन्हें सहानुभूति का लाभ मिल रहा है। रामनगर विधानसभा सीट पर जद(एस) और जामखंडी सीट पर कांग्रेस का कब्जा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़